{"_id":"56ddcc594f1c1b1b258b4590","slug":"vicious-thief-and-the-police-team-with-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान से ढाई लाख का माल चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान से ढाई लाख का माल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
..एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य को घटना की जानकारी देता पीड़ित दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने किराने की दुकान का शटर तोड़कर नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। रविवार की रात हुई घटना की जानकारी होते ही सुबह घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
गुरसहायगंज कोतवाली के मोहल्ला रामगंज निवासी मो. यूनुस की स्थानीय तिराहे पर किराने की दुकान है। इसमें उसका छोटा भाई यूसुफ बैठता है। यूसुफ ने बताया कि रविवार की रात किसी समय अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया। इसके बाद अंदर घुस गए।
चोर गोलक में रखी करीब 45 हजार रुपये की रेजगारी, 50 हजार रुपये की नकदी, सिगरेट के कई गत्ते, गुटखा, मसाला आदि सामान चुरा ले गए। सोमवार की सुबह शटर टूटा देखकर लोगों को घटना के बारे में पता चला और उन्होंने दुकान मालिक को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ सदर अंबरीष सिंह भदौरिया, स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव, कोतवाल संतोष व्यास मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी ने कोतवाली प्रभारी संतोष व्यास को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस रिकार्ड में दर्ज पुराने चोरों की गतिविधियों को खंगालने के लिए कहा।