फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Vicious thief and the police team with bikes...

किराने की दुकान से ढाई लाख का माल चोरी

Tue, 08 Mar 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Tue, 08 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vicious thief and the police team with bikes...
..एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य को घटना की जानकारी देता पीड़ित दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
चोरों ने किराने की दुकान का शटर तोड़कर नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। रविवार की रात हुई घटना की जानकारी होते ही सुबह घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली के मोहल्ला रामगंज निवासी मो. यूनुस की स्थानीय तिराहे पर किराने की दुकान है। इसमें उसका छोटा भाई यूसुफ बैठता है। यूसुफ ने बताया कि रविवार की रात किसी समय अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया। इसके बाद अंदर घुस गए।
विज्ञापन


चोर गोलक में रखी करीब 45 हजार रुपये की रेजगारी, 50 हजार रुपये की नकदी, सिगरेट के कई गत्ते, गुटखा, मसाला आदि सामान चुरा ले गए। सोमवार की सुबह शटर टूटा देखकर लोगों को घटना के बारे में पता चला और उन्होंने दुकान मालिक को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ सदर अंबरीष सिंह भदौरिया, स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव, कोतवाल संतोष व्यास मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी ने कोतवाली प्रभारी संतोष व्यास को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस रिकार्ड में दर्ज पुराने चोरों की गतिविधियों को खंगालने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed