{"_id":"56e07fbb4f1c1b9f698b45ad","slug":"prison-inmates-cut-the-bars-of-toilet-wilderness","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कैदियों ने शौचालय के जिंगले की सरिया काटींPrison","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में कैदियों ने शौचालय के जिंगले की सरिया काटींPrison
kannuj, uttar pradesh, india
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनौगी स्थित जिला जेल में बीती रात कैदियों ने बैरक नंबर दो में बनी शौचालय की दो सरियां काट दीं। सुबह बंदी रक्षक ने घटना की जानकारी जेल अधिकारियों को दीं। इस पर आनन-फानन कटी सरियों को ठीक कराया गया। हालांकि जेल अधीक्षक ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।
जेल सूत्रों के अनुसार मंगलवार की रात कैदियों ने बैरक नंबर दो के अंदर बने शौचालय में लगी खिड़की की दो सरियों को किसी तरह से काट दिया। रात में इसकी भनक किसी को नहीं लगी। सुबह बंदी रक्षक उधर से गुजरा तो उसकी नजर शौचालय की कटी सरियों पर पड़ीं। आनन-फानन में उसने सूचना जेल अफसरों को दी। इसके बाद मरम्मत कार्य कराया गया। बुधवार को दिन के वक्त जेल में कैदियों की तलाशी लेने का अभियान चलाया गया। इस घटना को लेकर जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा का कहना है कि जेल में शौचालय की खिड़की की सरिया काटने की बात अफवाह है। ऐसी कोई घटना जेल में नहीं घटी है।