फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Exams and returning student missing

हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहा छात्र लापता

Tue, 15 Mar 2016 12:27 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Tue, 15 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Exams and returning student missing
किडनैपिंग
हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहा छात्र रास्ते में रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर उसका कोई पता नहीं चल सका है। छात्र की मां ने तिर्वा कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर बेटे का पता लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डिगसरा निवासी ममता देवी पत्नी महेश चंद्र ने बताया कि उनका विकलांग बेटा कुलदीप (15) ननिहाल नयापुरवा जनखत में रहता है। वह श्रीसंत बिनोवा इंटरकालेज जनखत में हाईस्कूल के पेपर देने के बाद 11 मार्च की सुबह डिगसरा गांव लौट रहा था। उसकी मौसी उसे तिर्वा के गांधी चौराहे तक छोड़ने आई थी। छात्र के अकेले घर पहुंच जाने की जिद पर वह लौट गई।
विज्ञापन


इसके बाद देर शाम तक कुलदीप घर नहीं पहुंचा। छात्र के पिता महेश का आरोप है कि तिर्वा पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। केवल प्रार्थनापत्र ले लिया और उसे गुरसहायगंज कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। जब वह गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचा तो उसे जसोदा चौकी भेजकर पल्ला झाड़ लिया। उसने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी से इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed