फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   meat shops found open during lockdown, 9 arrested

लॉकडाउन में खुली मांस की दुकानें, पुलिस ने नौ पकड़े

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
meat shops found open during lockdown, 9 arrested
झांसी। लॉकडाउन का उल्लंघन कर मीट (मांस) बेच व खरीद रहे नौ लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले उन लोगों की जमकर खबर ली। पुलिस की कार्रवाई देख मुहल्ले के लोग भी घरों में घुस गए। नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति अपनी मीट की दुकान खोले था। दुकान के आसपास छह ग्राहक खड़े थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को घेर, जबकि दो ग्राहक भागकर अपने घर में घुस गए। पुलिस ने पहले दुकानदार फिर एक- एक ग्राहकों की खबर ली। जो दो लोग घर में घुस गए थे उनको भी बाहर निकालकर लाठियों से सबक सिखाया। यह नजारा देख मुहल्ले जो घरों के बाहर खड़े थे, वे भी दरवाजा बंद कर अपने घरों में घुस गए। बाद में पुलिस दुकानदार को पकड़कर अपने साथ ले गई। इसी तरह सीपरी बाजार थाना के आवास विकास तिराहा में दुकान खुली मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्राहकों व दुकानदार की जमकर खबर ली। पुलिस दुकानदार समेत आठ लोगों को पकड़कर थाने ले आई। नवरात्र खत्म होने के बाद अब मांस खाने के शौकीनों ने दुकानों की तलाश शुरू कर दी है। छोटे रास्तों का सहारा लेकर लोग गांवों तक में मुर्गा, मछली व बकरे के मांस की तलाश में जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ऐसे लोगों पर लगातार नजर लगाए है। शराब बेचते पकड़ा सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के खालसा स्कूल के पीछे स्थित एक शराब की दुकान से गुपचुप तरीके से शराब बेची जा रही थी। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सेल्समैन को पकड़ लिया। पुलिस दुकान मालिक की संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed