फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पुराना अधिवक्ता भवन ध्वस्त न हो पाने से लटका नए का निर्माण

पुराना अधिवक्ता भवन ध्वस्त न हो पाने से लटका नए का निर्माण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 06:53 PM IST
विज्ञापन
दो साल पहले जिला अधिवक्ता संघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए तत्कालीन विधि मंत्री बृजेश पाठक से वकीलों ने पुराने की जगह पर नए अधिवक्ता भवन के निर्माण के लिए बजट मांगा था। इसके तकरीबन एक माह बाद पांच करोड़ रुपये की धनराशि शासन की ओर से जारी कर दी गई थी। इस धनराशि में से 65 लाख रुपये लागत से अधिवक्ताओं के चैंबर का निर्माण तो कर दिया गया है, जबकि पुराने अधिवक्ता भवन की अब तक सुध नहीं ली गई है। ये बिल्डिंग लगातार जर्जर होती जा रही है। आए दिन दीवारों व छत का प्लास्टर गिरता रहता है। इसमें बैठने तक से अधिवक्ताओं को डर लगने लगा है। लेकिन, पुराने भवन को तोड़ने की अनुमति न मिलने की वजह से नए भवन का निर्माण लटका हुआ है।
विज्ञापन
पुराने अधिवक्ता भवन को ध्वस्त करने की अनुमति नहीं मिल पा रही है, जिससे नए का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके लिए शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
- छोटेलाल वर्मा, सचिव - जिला अधिवक्ता संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed