फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Har Har Mahadev

‘हर- हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नगर

Tue, 08 Mar 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी Updated Tue, 08 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev
mahashivratri, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। सोमवार को हिंदू संगठनों द्वारा निकाली गई शिव बारात से नगर का माहौल ‘शिवमय’ बना रहा। शिव बारात में हर-हर महादवे के जयघोष गूंजते रहे। इस दौरान शिव भक्त ढोल-नगाड़ों व भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को जय हिंदू समिति के तत्वावधान में घासमंडी बड़ा बाजार से भगवान महाकाल की शोभायात्रा मढ़िया मुहल्ला स्थित महाकालेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान हुई। बारात में भगवान गणेश, भगवान राम-लक्ष्मण के अलावा दूल्हा बने भगवान शिव के स्वरूप बग्घी पर व भूत-प्रेत गण पैदल साथ चल रहे थे। बाराती बने उनके भक्त केसरिया बाना सर पर लपेटे हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन


सदर विधायक रवि शर्मा बारातियों के साथ आगे बढ़ते हुए ऊर्जा का संरचण कर रहे थे। बारात का बड़ा बाजार, मानिक चौक, बड़ा मठ, मिनर्वा चौराहा (खटीक समाज व झांसी ड्रग्स हाउस समिति) व सैंयर गेट पर व्यापारियों ने बारात का पुष्प वर्षा, शीतल पेयजल व स्वल्प आहार से स्वागत किया। तदुपरांत बारात मढ़िया मुहल्ला स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंची, जहां बारातियों ने महाकाल के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात में महापौर किरण वर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, राकेश रत्नाकर, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश मिश्रा, आचार्य अविनाश, विहिप नेता रामेश्वर मिश्रा, सुबोध गुबरेले, अर्पित महाराज, अशोक पलया, बंटी राजा, जगदीश साहू, राजीव सिंह, रानू देवलिया, पंकज गुप्ता, डॉ. धन्नू लाल गौतम, लखन कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा, सौरभ रावत भांजे, मोती लाल वर्मा, भगवान दास उर्फ राजू बुकसेलर, संतोष सोनी आदि शामिल थे।

स्वागत करने वालों में व्यापारी नेता संजय पटवारी, मोहम्मद अमजद, मुकेश साहू आदि शामिल थे। शिव बारात में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, शिव सेना, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू जागरण मंच, दुर्गा उत्सव महासमिति, रवि शर्मा यूथ क्लब, श्री गणेश उत्सव महासमिति, मंदिर पुजारी परिषद आदि संगठनों का सहयोग रहा। बारात में डिप्टी डिवीजनल अतुल किलपन, संजय वर्मा, बृज किशोर सेन, अंकुर, शुभम टंडन आदि का भी सहयोग रहा।

इधर, श्री महाकालेश्वर महाराज राजा बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान भोलेनाथ की बारात बाहर बड़ागांव गेट स्थित श्री महाकालेश्वर राजा मंदिर से मुख्य संयोजक अजीत राय के नेतृत्व में निकाली गई। बारात में भगवान विभिन्न स्वरूप में चल रहे थे। बारात में सिद्ध गोपाल कुदरया, राजेंद्र दीक्षित, रवीश त्रिपाठी, संजीव दुबे, दिनेश शास्त्री आदि शामिल थे। इसी तरह नंदनपुरा में शिव दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में त्रिलोकनाथ भगवान शिव की बारात निकाली गई।

बारात में भगवान गणेश, केवट, शिव, विषणु, ब्रह्मा, राम दरबार व नंदी के स्वरूप चल रहे थे। बारात में पुजारी पंडित जानकी प्रसाद, रजनी सेंगर, धीरज रायकवार, मोहन लाल, रामकिशन, अशोक कुमार, अनिल कश्यप, किशोरी लाल रायकवार, विशाल रायकवार आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन भुपनेंद्र कुमार व सीताराम रायकवार तथा आभार मुख्य संयोजक नरेंद्र कुमार रायकवार ने व्यक्त किया।

उधर, शिवसेना के प्रदेश महासचिव संजीव तिवारी, जिला प्रमुख अशोक मित्तल, श्याम तिवारी, मुन्ना लहरी, एसएस कोहली, दिनेश श्रीवास्तव, मंशाराम यादव, उमा कुशवाहा, हरीश खरे, एसएस कोहली आदि ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। मुहल्ला खुशीपुरा मढ़िया में स्थित शिवालय में सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ एवं उमाशंकर भाषने के नेतृत्व में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र मुंशी, संजय गौतम, प्रशांत भाषने, छोटे वर्मा, दिलीप पेंटर, प्रियंका सोनी, रघुवीर सोलंकी आदि मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन के बंदोबस्त से आक्रोशित दिखे शिव भक्त
हिंदू संगठनों द्वारा निकाली गई शिव बारात को सकुशल मंदिर तक पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन से मिनर्वा चौराहे से मंदिर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। मिनर्वा से गोविंद चौराहे तक छावनी जैसा माहौल था।
मिनर्वा चौराहे से बारात के आगे बढ़ते एसपी सिटी गरिमा सिंह एसपी ग्रामीण दिनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी के जवानों ने शिवभक्तों को डंडों का बैरीकेडिंग लगाकर रोकना शुरू कर दिया। इससे कई बार धक्कामुक्की की स्थिति बनी। मगर वह शिव भक्तों को रोकने में कामयाब नहीं हो सके। गोविंद चौराहे तक पुलिस ने कई बार रोकने का प्रयास किया कि एक साथ अधिक भीड़ आगे नहीं बढ़ सके। मगर उत्साहित शिवभक्त आगे बढ़ते रहे।

पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से शिवभक्त अवश्य आक्रोशित दिखे। उनका कहना था कि जब बारात सुचारु रूप से आगे बढ़ रही थी तो बीच में व्यवधान बनाने की क्या जरूरत थी।


पुलिस अधिकारी ने जड़ा तमाचा
गोविंद चौराहा पर शताब्दी नर्सिंग होम के सामने एक उत्साहित शिवभक्त ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा दिया। इससे वहां खड़े एक पुलिस अधिकारी नाराज हो गए और उन्होंने शिवभक्त को तमाचा जड़ दिया। बाद में उसे पुलिस की गाड़ी में बिठाकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed