फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traitorous friend arrested

दगाबाज दोस्त गिरफ्तार

Sun, 13 Mar 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Traitorous friend arrested
murder, jhansi news - फोटो : demo pice
झांसी। सुपारी किलर भागीरथ हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को निवाड़ी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सुपारी किलर का दोस्त था। उसी ने भागीरथ को फोन करके पलरा बुलाया था।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर मुखबिर से मिली सूचना पर निवाड़ी पुलिस ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क की घेराबंदी कर ली। इसी बीच पार्क के अंदर एक युवक घूमने के लिए आया, तो उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस कर्मियों को देख कर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह दूर तक नहीं जा सका। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक अंटी पुत्र बैजनाथ निवासी तहसील के पीछे थाना नवाबाद है। अंटी सुपारी किलर भागीरथ का सबसे खास दोस्त था। उसने ही योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने को भागीरथ को फोन करके पलेरा बुलाया था। पुलिस ने बताया कि अंटी से मिली जानकारी के आधार पर चौथे आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि 10 दिन पूर्व टीकमगढ़ के निवाड़ी थानांतर्गत पलेरा में भागीरथ कुशवाहा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसके शव को जलाया गया था। इस मामले में पुलिस आंतिया तालाब क्षेत्र निवासी सुरेश और उमा शंकर उर्फ बाबू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed