{"_id":"56e5c1314f1c1bb84a8b456d","slug":"engineering-students-in-bloody-clashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग छात्रों में खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियरिंग छात्रों में खूनी संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
Updated Mon, 14 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Engineering students in bloody clashes, jhansi news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास इंजीनियरिंग के छात्रों के दो गुटों के बीच फिर संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, हाकियां चलीं और पथराव हुआ। झगड़े में तीन छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों को खदेड़ा। झगड़े में शामिल दो छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है।
विश्वविद्यालय के लार्ड बुद्धा हॉस्टल में रह रहे इंजीनियरिंग के छात्रों का रंगबाजी को लेकर एक प्राइवेट हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों से विवाद चल रहा है। इस कारण इनके बीच विगत माह तीन बार झगड़ा हो चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन आधा दर्जन से अधिक छात्रों को सेमेस्टर से निष्कासित भी कर चुका है, मगर संघर्ष थामे नहीं थम रहा है।
पुलिस के अनुसार रविवार की शाम को विश्वविद्यालय के स्टेट बैंक के पास लार्ड बुद्धा हॉस्टल के इंजीनियरिंग छात्रों का बाहरी हॉस्टल के छात्रों से फिर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठियां व हाकियां चलीं। पथराव भी हुआ। सूचना मिलने पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय चौकी पुलिस व प्रॉक्टर प्रो. एमएल मौर्या मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बल प्रयोग करके झगड़ रहे छात्रों को खदेड़ दिया। झगड़े में सिर फटने से घायल आसिफ खान, नितीश और कुंदन सिंह को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इस मामले में देर रात तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।