फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CBSC exam paper come from 70 percent syllabus

सीबीएसई बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को दी राहत, 70 फीसदी पाठ्यक्रम से आएगा पेपर, परीक्षा की तैयारी तेज

Thu, 28 Jan 2021 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
CBSC exam paper come from 70 percent syllabus
परीक्षा देती छात्राएं। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कोविड संक्रमण काल में स्कूलों पर ताले पड़े रहे। लेकिन, बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में बोर्ड ने छात्र- छात्राओं को राहत देने के लिए पाठ्यक्रम में कटौती की है। इस बार बोर्ड का पेपर 70 फीसदी पाठ्यक्रम से आएगा। नया पाठ्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है। चार मई से 10 जून तक परीक्षाएं होंगी, लेकिन अभी बोर्ड परीक्षा की स्कीम जारी नहीं की गई है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक मार्च से होनी है। विद्यार्थियों ने परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच बोर्ड ने विद्यार्थियों को राहत देने के लिए पाठ्यक्रम में 30 फीसदी की कटौती कर दी है।
विज्ञापन


इसके लिए नया पाठ्यक्रम स्कूलों को जारी किया गया है। इसके आधार पर ही परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाएंगे। उधर, प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर अब तक कोई निर्देश नहीं मिल सके हैं। स्कूल संचालक परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर असमंजस में हैं। बोर्ड की जिला समन्वयक प्रीति खत्री बताती हैं कि पाठ्यक्रम में 30 फीसदी की कटौती की गई है। नए पाठ्यक्रम के आधार पर ही प्रश्नपत्र आएंगे। विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम के मुताबिक तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed