{"_id":"5bec34fabdec2269436ba18d","slug":"81542206714-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर प्रादेशिक क्रिकेट प्रतियोगिता: सैफई ने झांसी को 69 रनों से हराया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
जूनियर प्रादेशिक क्रिकेट प्रतियोगिता: सैफई ने झांसी को 69 रनों से हराया
Updated Wed, 14 Nov 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लक्ष्मी व्यायाम मंदिर मैदान में सीनियर व जूनियर वर्गों में प्रादेशिक क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज सैफई ने झांसी को 69 रनों से हराया। इसके अलावा आजमगढ़, प्रयागराज, मेरठ, बस्ती मंडल ने भी अपने-अपने मैच जीते। सीनियर वर्ग में लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज की टीमें जीतीं।
विज्ञापन
बरेली के साथ हुए मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी कर 122 रन बनाए, इसमें आकाश पटेल ने 58 रन जोडे़। बरेली की टीम सिर्फ 90 रन पर ही ढेर हो गई। आजमगढ़ के साथ हुए दूसरे मैच में मेरठ ने विवेक सिंह की 52 रनों की पारी की बदौलत 93 रन बनाए। रोमांचक मैच में आजमगढ़ की टीम एक रन से हार गई। तीसरे मैच में अलीगढ़ ने सहारनपुर को 35 रनों से हराया। अलीगढ़ के 95 रन के लक्ष्य को सहारनपुर पा नहीं सकी। चौथे मैच में कानपुर ने 100 रन बनाए। मुकाबले में मिर्जापुर 92 रन पर ढेर हो गई। प्रयागराज और चित्रकूट मंडल के बीच मुकाबला हुआ, इसमें प्रयागराज ने 48 बनाए, तो चित्रकूट की टीम सिर्फ 44 रन पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग के मैचोें में आजमगढ़ ने रोमांचक मुकाबले में चित्रकूट को हराया। विजेता टीम ने 69 रन बनाए तो चित्रकूट 68 रन बना सकी। सहारनपुर के साथ हुए दूसरे मैच में फैजाबाद ने मुईन की 34 रन की पारी बदौलत 78 रन बनाए। लक्ष्य को सहारनपुर नहीं पा सका और 76 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। इसके बाद प्रयागराज का मुकाबला मुरादाबाद के साथ हुआ। प्रयागराज ने 140 रन बनाए। इसमें आर्यन सिंह ने 50 रनों की पारी खेली। मुरादाबाद की टीम 79 रन पर आल आउट हो गई। आगरा मंडल का मैच अलीगढ़ के साथ हुआ। आगरा की टीम ने 94 रन बनाए, जिसमें प्रशांत के 33 रन शामिल हैं। अलीगढ़ 84 रन पर ही ढेर हो गई। स्पोर्ट्स कालेज सैफई ने झांसी को 69 रनों से हराया। विजेता टीम के रवि यादव ने 46 रन ठोके। बस्ती मंडल ने देवीपाटन को 9 रन से हराया। मेरठ ने बरेली मंडल को 8 विकेट से हराया। विजेता टीम के समीर ने 33 रन बनाए।
विज्ञापन
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में हुआ। मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुरेश चंद्र मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डीआईओएस डॉ. नीरज कुमार पांडेय रहे। कार्यक्रम में लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में 18 मंडल एवं तीन स्पोर्ट्स कालेजों की टीम प्रतिभाग कर रहीं है। इस अवसर पर जेएस भोगल, डॉ. योगेंद्र मिश्रा, दिनकर सक्सेना, बृजेंद्र यादव, राजीव शुक्ला, इकबाल सिंह, परवेज खान, मोहम्मद हसरत, अजय रजक, अजय सिंह, कोमल सिंह, विनोद शर्मा त्रिभुवन सिंह मौजूद रहे।