फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   lootpat

चौकीदार को बंधक बना लूटपाट

Mon, 07 Mar 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 07 Mar 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
lootpat
मीरगंज स्थित ठठेरीबाजार मोहल्ले में सराफा की दूकान में रविवार को लूट के बाद सोमवार को मौके पर जुटे लो।
स्थानीय बाजार में ठठेरी मोहल्ला स्थित सराफा की दूकान में रविवार की रात दर्जन भर बदमाश चौकीदार को बंधक बनाकर तीन लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवर लूट ले गए। घायल चौकीदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना से गुस्साए लोगों ने गोधना निगोह मार्ग पर मीरगंज में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन


ठठेरी मोहल्ला निवासी संतोष सोनी की बाजार में ही आभूषण की दूकान है। उनका परिवार भी दूकान की ऊपरी मंजिल पर रहता है। रात दो बजे दर्जन भर की संख्या में बदमाश पहुंचे और शटर चांड़कर उठाने लगे। इसी दौरान नेपाली पहरेदार शिवराज आहट पाकर पहुंच गया। उसके पहुंचने पर बदमाशों ने हाथपैर और मुंह बांधकर तमंचा सटा दिया और जमकर लूटपाट की।
विज्ञापन


दूकान में रखी तीन किलो चांदी और 70 ग्राम सोना बदमाशों ने समेट लिया और जाते जाते पहरेदार की जमकर पिटाई कर दी। उसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। इस मामले में सराफा कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि घटना लूट की बताई जाती है। पुलिस के चूक से ही बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर घटना की जानकारी होते ही सोमवार को सुबह दूकानदारों ने गोधना तिराहे पर जाम लगा दिया। दूकानदारों ने कहा कि चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं। लेकिन पुलिस इस पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। घंटो बाद प्रभारी एसओ राजकुमार यादव ने समझा बुझाकर रास्ता साफ कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed