{"_id":"56d9da954f1c1b8b078b497c","slug":"bullion-traders-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकानें बंद कर बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूकानें बंद कर बुलंद की आवाज
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों का प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आभूषण के कारोबार पर से एक्साइज ड्यूटी वापस लेने के लिए शुक्रवार को दूसरे दिन भी स्वर्णकार समाज के लोगों ने दूकानें बंद रखी। जिले के सभी प्रमुख बाजारों में बंदी रही। दो दिनों की बंदी में तकरीबन बीस करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
कोतवाली चौराहा जौनपुर से जौनपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक सेठ एवं सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री मधुसूदन बैंकर के नेतृत्व में एक विशाल मोटरसाइकिल जुलूस पूरे शहर में निकाली गई। हर दुकान पर जा-जाकर कुछ खुली दूकानों को बंद कराया गया। एक्साइज ड्यूटी वापस लो, इंसपेक्टर राज वापस लो, काला कानून वापस लो आदि के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा।
हनुमान घाट में आयोजित गोष्ठी में इस काले कानून के बारे में सारे सराफा व्यवसायियों को बताया गया और आगे भी बंदी में सहयोग देने के लिए आश्वासन लिया गया। आलोक सेठ ने कहा कि जब तक काला कानून सरकार वापस नहीं लेती, लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
इसी क्रम में महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने कहा कि इंस्पेक्टर राज आने से सारा व्यापार बहुत ही ज्यादा प्रभावित हो जाएगा। अत: हम सभी को इस बंदी में पूर्णत: सहयोग करना चाहिए। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष मानिक चंद्र सेठ, अजीत सोनी, अमर जोहरी, मनीष सेठ, अमर सेठ आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बलदेव सेठ, मोहन सेठ, पिंटू सेठ, जमील, मोनू सेठ, नीतिन सोनी, अजय सेठ, राकेश सेठ, शम्भूनाथ सोनी, सुनील सेठ, विकास सोनी आदि उपस्थित रहे।