बैंक में ताला लगा, कर्मियों ने किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल से खाता धारकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।बैंक के हुसैनाबाद स्थित शाखा पर आयोजित एक सभा में संगठन के लोगों ने कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष एसएन सिंह ने किया। यहां लोगों को संबोधित करते हुए संगठन के क्षेत्रीय मंत्री हरिमंगल मिश्र व अरेबिया के केंद्रीय पार्षद शकील अहमद ने पेंशन न मिलने के कारणों पर सरकार को आगाह करते हुए कहा
कि बाधाएं शीघ्र दूर नहीं की गई तो हड़ताल अनिश्चित कालीन के लिए की जा सकती है। बैंक कर्मियों ने निजीकरण का जोरदार विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष वीवी सिंह, नरेंद्र कुमार मिश्र, वीके तिवारी, मिनल चतुर्वेदी, बजरंगी सिंह, एमएम जायसवाल, केजी गुप्ता, मशीरूल हसन, अरुण श्रीवास्तव, अशफाक अहमद, श्यामनारायण सिंह, रत्नाकर दुबे, पीके सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।