फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Badlapur Festival jaunpur Angry Akshara Singh left stage after throwing stones audience created nuisance

बदलापुर महोत्सव में बवाल: पत्थर फेंकने से नाराज अक्षरा सिंह ने छोड़ा स्टेज, नाराज दर्शकों ने किया उपद्रव

Wed, 02 Nov 2022 11:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Nov 2022 11:20 PM IST
सार

जौनपुर के बदलापुर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार रात करीब 10 बजे भारी हंगामा हो गया। नाराज होकर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह स्टेज छोड़कर चली गईं। 

विज्ञापन
Badlapur Festival jaunpur Angry Akshara Singh left stage after throwing stones audience created nuisance
बदलापुर महोत्सव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के बदलापुर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार रात करीब 10 बजे भारी हंगामा हो गया। दर्शक दीर्घा में से किसी ने स्टेज पर कंकड़-पत्थर फेंक दिया। इससे नाराज होकर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह स्टेज छोड़कर चली गईं। इससे नाराज दर्शकों ने उपद्रव किया। कुर्सियों को उछालने और तोड़ने लगे। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। कार्यक्रम को कुछ देर के लिए बंद करा दिया गया। 

विज्ञापन


सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव का आगाज हुआ था। बुधवार शाम भोजपुरी और बॉलीवुड के कलाकारों का कार्यक्रम था। अभिलिप्सा पांडा की प्रस्तुति के बाद भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कार्यक्रम शुरू हुआ। उन्होंने अपने दो गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। तभी किसी ने उनके ऊपर कंकड़, पत्थर व कागज फेंक दिया।
विज्ञापन


पथराव में एक ड्रोन कैमरा भी क्षतिग्रस्त
इससे वह नाराज हो गईं और माइक से इस अभद्रता के बारे में बोलते हुए मंच छोड़कर जाने लगीं। तब तक दर्शकों में हलचल मच गई और कुर्सियों की फेंकाफेंकी शुरू हो गई। भीड़ अधिक होने की वजह से भगदड़ का माहौल हो गया। ऐसे में स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी भी भांजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच हुए पथराव में एक ड्रोन कैमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम को बंद कर दिया गया। बाद में बचे हुए कार्यक्रमों को शुरू किया गया।

बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि अक्षरा सिंह पर किसी ने कागज का टुकड़ा और कुछ कंकड़ फेंक दिया था। इससे नाराज होकर वह चली गईं। उनके जाते ही दर्शकों ने कुर्सियों पर गुस्सा उतारना शुरू कर दिया। ऐसे में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया अब माहौल शांत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed