फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water resembled Trahi-Trahi

पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि

Sat, 05 Mar 2016 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 05 Mar 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
Water resembled Trahi-Trahi
पानी - फोटो : अमर उजाला
ब्लाक क्षेत्र में गांव गीधन की खोड़ में पानी की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। स्थिति यह है कि गांव में जो हैंडपंप लगे हैं, वह ठूंठ बने खड़े हैं। इक्का दुक्का चालू हैंडपंपों पर सुबह से देर शाम तक पानी को लेकर मारामारी रहती है। पिछले दिनों ग्रामीणों की मांग पर जलनिगम ने गांव में टैंकर तो भिजवा दिया, लेकिन उसका खर्च वहन करने के लिए न तो ग्राम
विज्ञापन


प्रधान आगे आ रहे हैं और न ही अफसर। इससे टैंकर शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी यह हालात हैं तो आगे क्या होगा। लंबे अरसे से ब्लाक के गांव गीधन की खोड़ में पानी का संकट गहराया है। गांव में जो हैंडपंप लगे हैं, वह किसी न किसी कमी से शोपीस बने हुए हैं। जो चालू भी हैं, उन पर पानी भरने के लिए दिन भर महिलाओं व पुरुषों की भीड़ बनी
विज्ञापन


रहती है। इस समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव में टैंकर रखवाए जाने की मांग की। इस पर जलनिगम के अफसरों को गांव में टैंकर भेजने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की पहल पर गांव में टैंकर भी आ गया, लेकिन अब एक नई मुसीबत सामने आ खड़ी हुई है। टैंकर में पानी भरने के एवज में आने वाले खर्च को देखते हुए ग्राम प्रधान ने हाथ सिकोड़ लिए हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे टैंकर शोपीस बन गया है। इससे ग्रामीण खासे परेशान हैं।ॉ इस संबंध में ग्रामीण जयराम पाल, बलवीर, जानकी प्रसाद, राजेंद्र, कुंजबिहारी, ज्ञानसिंह, सोनपाल सिंह, मूंगाराम, रामप्रसाद आदि का कहना है कि टैंकर गांव में आने से उम्मीद बंधी थी कि अब पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। टैंकर भी किसी काम का नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को पानी

की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अगर टैंकर में पानी भरकर किसी भीड़ वाले इलाकेे मेें खड़ा करा दिया जाए तो ग्रामीणों को काफी राहत मिल सकती है।

झरना भी सूखा, जानवर परेशान
गांव गीधन की खोड़ से एक झरना (गंधा नाला) निकला हुआ है, जिससे गर्मी केे समय जानवरों की प्यास बुझती है। इस समय झरना सूखा पड़ा है, जिससे जानवर भी बेहाल हैं। हैरत की बात तो यह है कि जब मौजूदा समय में यह हालात हैं तो आने वाले समय में पड़ने वाली गर्मी से कैसे जानवरों की प्यास बुझ पाएगी।

वर्जन
गांव में बढ़ती पानी की समस्या को देखते हुए टैंकर भेजा गया हैं। अगर टैंकर भरने में कोई खर्च आ रहा है तो उसकी भी व्यवस्था कराई जाएगी। ग्रामीणों को पानी की समस्या से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।-   एमपी प्रबल, बीडीओ


कदौरा में पीने के पानी का संकट
कदौरा ब्लाक केे गांव मटरा में पानी संकट से लोग परेशान हैं। कांग्रेस कमेटी कालपी के नगर अध्यक्ष दिनेश बाबू श्रीवास्तव ने बताया कि जलस्तर घटने से नलकूपों व हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। जिन हैंडपंपों से पानी निकल रहा है वह कीचड़युक्त है। लोगों को दूसरे गांवों से पानी के टैंकर मंगाने पड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed