फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Obstruction caused by a fire at the wedding lovers

शादी में बाधा देख प्रेमी युगल ने लगाई आग

Tue, 08 Mar 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 08 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Obstruction caused by a fire at the wedding lovers
आग - फोटो : file
शादी में परिजनों के बाधक बनने पर प्रेमी युगल ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रिफर किया गया है। लड़के का कहना है कि वे शादी करना चाहता थे, पर लड़की के पिता के राजी न होने पर उन्होंने आत्महत्या के इरादे से आग लगा ली। सोमवार रात की यह घटना कदौरा थाना क्षेत्र की
विज्ञापन


है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा कदौरा निवासी कलीम (22) का कस्बे की ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की भी उसी की बिरादरी की है। इनके प्रेम प्रसंग का पता चलने पर लड़की के पिता ने उसके घर से निकलने पर रोक लगा दी। सोमवार देर शाम कलीम अपनी प्रेमिका के घर पर पहुंचा। इसके बाद दोनाें जानवरों के बाड़े में गए और अपने
विज्ञापन


ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजन व मोहल्ले वाले मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर दोनाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां दोनाें की हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रिफर किया। जिला अस्पताल से उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रिफर कर दिया गया। इससे पहले जिला अस्पताल में कलीम ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है लेकिन उसका पिता राजी नहीं है। इसी से यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। वह जांचकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed