फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CRPF inspector sexual abuse

सीआरपीएफ दरोगा ने किया यौन शोषण

Mon, 14 Mar 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 14 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
CRPF inspector sexual abuse
ट्रेन के शैचालय में किशोरी से रेप - फोटो : demo
एक युवती ने सीआरपीएफ दरोगा पर शादी का झांसा देकर आठ माह तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी कालपी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि दो दिन पूर्व दरोगा व उसके साथियों ने उसपर उरई के इंद्रा स्टेडियम के पास हमला कर दिया। इसकी रिपोर्ट भी पीड़िता ने उरई कोतवाली में रविवार को दर्ज कराई है। कोतवाल
विज्ञापन


आलोक सक्सेना ने बताया कि आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।    हमीरपुर के कुरारा कस्बा निवासी एक युवती के जीजा कालपी कोतवाली के  एक मोहल्ले में रहते हैं। युवती ने बताया कि आठ माह पूर्व उसकी मुलाकात जीजा के रिश्तेदार नरेंद्र कुमार निवासी गांव बारा थाना आटा से हुई। वह सीआरपीएफ में दरोगा है। नरेंद्र ने उसे पहले प्यार और फिर
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। जब उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने इंकार कर दिया। करीब 15 दिन पहले युवती ने कालपी कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी। युवती ने बताया कि दो दिन पूर्व वह मुकदमे के सिलसिले में बाइक से अपने वकील केसाथ उरई आ रही थी। रास्ते में दरोगा नरेंद्र कुमार ने अपने साथियाें के साथ मिलकर उसे
विज्ञापन
विज्ञापन


मारापीटा और रिपोर्ट वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी भी रिपोर्ट उरई कोतवाली में दर्ज करा दी। सोमवार को पीड़िता उरई कोतवाली आई और कोतवाल से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पर कोतवाल आलोक सक्सेना ने मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed