{"_id":"56e05bc34f1c1bd7528b457b","slug":"jewelry-trade-center-came-down-on-the-seventh-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें दिन भी केंद्र पर बरसे सराफा कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें दिन भी केंद्र पर बरसे सराफा कारोबारी
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
सराफा बाजार में दुकानें बंद कर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते सराफा कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। केंद्र सरकार द्वारा सराफा व्यापार व उससे जुड़े कारोबार पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में सातवें दिन भी सराफा कारोबार बंद रहा। सराफा कारोबारियों ने सराफा बाजार में एकत्रित होकर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हड़ताल के दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानें खोल लिए जाने की जानकारी मिलने पर सराफा कमेटी के पदाधिकारी पहुंच गए और दुकानों को बंद करा दिया। सराफा कमेटी के अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल, युवा सराफ कमेटी के अध्यक्ष बौ. विकास शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक मांग नहीं मानेगी सराफा कारोबारी हड़ताल पर रहेंगे। स्वर्णकार सभा के अध्यक्ष बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि उत्पाद शुल्क नहीं हटाया गया तो 17 मार्च को दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में स्थानीय स्वर्णकार व सराफा कारोबारी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
प्रदर्शन में विनोद वार्ष्णेय, रविंद्र कुमार, राकेश बूटिया, राजेश अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अशोक वर्मा, गोपाल अग्रवाल, मुकुंद सेकसरिया, अजय वार्ष्णेय, सुधीर मेन, तुलसी प्रसाद, सौरभ अग्रवाल, शौर्य शर्मा, धीरेंद्र पाठक, आलोक वार्ष्णेय, अनुराग अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, रोहित वार्ष्णेय, अमिताभ शर्मा, आलोक शर्मा, योगेश शर्मा, अनुज अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, हरपाल सिंह वर्मा, विनोद रंगीला, राजकुमार कोठीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने किया हड़ताल का समर्थन
हाथरस। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जगदीश पंकज, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश चंद्र आंधीवाल, नगराध्यक्ष विष्णु गौतम ने कहा कि सराफा व्यापार और स्वर्णकार कारोबारियों पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में चल रही हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि 16 व 17 मार्च को व्यापार मंडल के बैनर तले लखनऊ में होने वाले धरना में सराफा कारोबारियों की मांग भी रखी जाएगी और जोर शोर से उठाई जाएगी।