{"_id":"56d9d5084f1c1bb2058b48f2","slug":"dj-and-loudspeaker-prohibbited-on-shivratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि पर नहीं बजेंगे डीजे, लाउडस्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि पर नहीं बजेंगे डीजे, लाउडस्पीकर
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि
- फोटो : फाइल फाोटाो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरात्री पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठकें हुईं। शुक्रवार को शहर के दो थानों में हुई बैठक में पुलिस अधिकारियों ने थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिसकर्मियों को त्योहार पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने साफ किया कि इस बार शिवरात्री पर डीजे, लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति नहीं होगी। कोई भी कावंड़िया अपने साथ घातक हथियार लेकर नहीं ले जा सकेगा। कावंड़ियों के रूट पर पड़ने वाली मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
अगर किसी कांवड़िए के साथ कोई दुर्घटना होती है तो उसकी सूचना आला अधिकारियों को देनी होगी और उसे तुरंत उपचार के लिए भेजा जाएगा। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
त्योहार पर शांति को पलीता लगाने वाले अवांछनीय तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं को ट्रेनों की छत पर बैठकर यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी। जीआरपी और आरपीएफ को इस संबंध में विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। कावंड़ियों के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें वैकल्पिक रास्तों से भी निकाला जा सकता है।