{"_id":"56e5aab14f1c1b8b448b459b","slug":"well-not-without-the-consent-color-highlights","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मर्जी के रंग डाला तो खैर नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना मर्जी के रंग डाला तो खैर नहीं
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। अगर होली पर आपने किसी की बिना मर्जी के उस पर रंग डाला और पुलिस तक यह शिकायत की तो कार्रवाई तय मानिए। होली को लेकर रविवार को जिले के कई थानों में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें शहर और कस्बों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया कि होली पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं होगा।
होली को लेकर जारी दिशा-निर्देश में डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई गई है। शराब की दुकानें बंद रहेंगी, इसलिए ठेकों के बाहर जमा होने वाली भीड़ को पुलिस बर्दाश्त नहीं करेगी। होली पर शांति बनाए रखने के लिए पीएसी भी पुलिस के साथ रहेगी। होलिका दहन के स्थलों और रथयात्रा के मार्गों के स्थान का मुआयना किया जा रहा है। हर थाने से 50 हुड़दंगियों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर थाने पर 50 लोगों की एक टीम बनाई जा रही हैं, जो पुलिस की मदद को तैयार रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर शांति समिति की कुछ और बैठकें की जा सकती हैं। होली से पहले हर थाने में वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक की जाएगी।
रथयात्रा के दौरान नहीं कटे बिजली
सदर कोतवाली में सभासदों ने एएसपी अजय शंकर राय के समक्ष रथयात्रा के दौरान बिजली के तारों के काटे जाने का मसला रखा। सभासद ने कहा कि इससे देर तक बिजली गुल रहती है और काफी परेशानी झेलनी होती है। एएसपी ने सदर कोतवाल मनोज शर्मा से रथयात्रा के साथ दो लाइनमैनों को साथ रखने को कहा है, जो जरूरत पर कटे तारों को जोड़ता जाए। बैठक में सीओ सिटी प्रीति सिंह भी मौजूद रहीं।