फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teacher 's aunt killed millions robbed

शिक्षक की बुआ की हत्या कर लाखों लूटे

Tue, 15 Mar 2016 12:00 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher 's aunt killed millions robbed
जिला अस्पताल में महिला के शव पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित रावत कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने शिक्षक दंपति के घर में लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति और उनकी बुजुर्ग बुआ की बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से जख्मी वृद्घा ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बदमाश घर से अपने साथ नकदी और जेवर के बक्से ले गए। हालांकि बाद में पुलिस के खोजी कुत्ते की मदद से बक्से को बरामद कर लिया गया। डॉग स्क्वाएड की निशानदेही पर पुलिस ने गांव किंदौली के एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। इस मामले में हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी जांच में लगी है।
विज्ञापन


सहपऊ ब्लॉक के जूनियर स्कूल के शिक्षक मनोज कुमार कर्दम घर में अपनी पत्नी विनीता और दो बच्चों के साथ सोए हुए थे। उनकी पत्नी बस्तोई  पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनकी बुआ लीलावती (65) पत्नी बाबूलाल निवासी अलीगढ़ के दारापुर का नगला, थाना क्वार्सी भी पास के कमरे में सोई हुई थीं। फूफा की मृत्यु के बाद से वह पिछले तीन साल से मनोज के साथ रह रही थीं। उनकी कोई संतान नहीं है। मनोज कुमार कर्दम ने बताया कि रविवार की रात चार बदमाश चोरी की नियत से उनके घर में घुसे। पहले वे उनकी बुआ लीलावती के कमरे में गए, पर उनके जाग जाने और विरोध करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह लहूलुहान हो गईं। बदमाशों ने भारी हथियार से उनके सिर और पीठ पर कई वार किए थे। 
विज्ञापन

बदमाश मनोज के कमरे में भी घुसे और अलमारी खंगाली। आहट पर जब शिक्षक दंपति की नींद खुल गई तो बदमाशों ने दंपति के हाथ पैर पलंग से बांधकर पिटाई की। बदमाश अपने साथ दो मोबाइल फोन, कई जोड़ी कुंडल, चार अंगूठी, चेन और 40 हजार नकद एक बक्से में रखकर ले गए। उनके जाने के बाद मनोज ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागे। लेकिन बदमाशों ने फिर उन्हें पकड़कर पिटाई कर दी जिससे वह घर के बाहर अचेत होकर कर गिर गए। दूसरी तरफ, विनीता ने खुद को बाथरूम में बंद कर अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लीलावती को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed