फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Satendra's wife protest outside the police Station

थाने के बाहर भूख हड़ताल पर बैठी सतेंद्र की पत्नी

Sun, 06 Mar 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 06 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Satendra's wife protest outside the police Station
सतेंद्र की पत्‍नी का प्रदश्‍ाऱ्र्शन - फोटो : अमर उजाला, हाथ्‍ारस
सतेंद्र हत्याकांड की जांच नए सिरे से शुरू होने की खबर लगने पर सतेंद्र की पत्नी गार्गी शर्मा अपने बच्चों और परिवार की दूसरी महिलाओं के साथ रविवार सुबह थाना हाथरस गेट पहुंच गईं आैैर थाने के बाहर भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


करते हुए गार्गी शर्मा ने कहा कि उनके पति के हत्यारोपियों को बचाने की किसी कोशिश को वह कामयाब नहीं होने देंगी। हालांकि दोपहर बाद पुलिस अधिकारियाें के समझाने पर वह मान गईं और उन्होंने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन


गार्गी ने कहा कि पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण आरोपियों में से एक अश्वनी सूरी को बचाने की कोशिश कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो वह चुप नहीं रहेंगी। वह देर तक एसपी अजय पाल शर्मा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजेश्वर प्रसाद त्यागी के मुताबिक सतेंद्र हत्याकांड का खुलासा पुलिस भले ही कर चुकी है लेकिन जांच अभी जारी है। सतेंद्र की पत्नी को भी यही समझाने की कोशिश की गई। उन्हें पुलिस पर भरोसा रखने को कहा गया है।

मालूम हो कि ट्रैक्टर एजेंसी पर काम करने वाले सतेंद्र का शव आठ जनवरी को मंडी समिति के पीछे मिला था। 15 दिन बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया था। हत्या में शामिल तीन आरोपियों में से एक अश्वनी सूरी हैं। तीन मार्च को पुलिस ने एक ट्रैक्टर एजेंसी पर काम करने वाले कुम्हरई के पहलवान हरिओम को पूछताछ के लिए उठाया जिस पर हंगामा हुआ।


इसके बाद यह पता चला कि मामले की जांच पुलिस नए सिरे से कर रही है। यह भी कयास लगाए गए कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश में है। इसके बाद ही सतेंद्र की पत्नी रविवार सुबह थाने पहुंची और भूख हड़ताल पर बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed