फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Prison was accused of molestation , statements

छेड़छाड़ का आरोपी गया जेल, बयान दर्ज 

Sun, 13 Mar 2016 12:34 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव में आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोपी अधेड़ के विरुद्ध पुलिस ने धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने धारा 161 के तहत बच्ची के बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन

हालांकि आरोपी के परिजन शनिवार दोपहर तक थाने पर डटे रहे। उनका कहना है कि अधेड़ को रंजिशन फंसाया गया है। गांव के एक व्यक्ति से उनकी रंजिश है। इस व्यक्ति के इशारे पर बच्ची के परिजनों ने छेड़छाड़ की कहानी तैयार की है। परिजन एसपी से मिलकर अपना पक्ष रखने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन

शुक्रवार रात को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था। उस पर अपने पड़ोस में रहने वाली बच्ची के साथ नौ मार्च को छेड़छाड़ करने का आरोप है। शुक्रवार को इस बारे में बच्ची की सहेली की मां ने परिजनों को छेड़छाड़ के बारे में बताया था। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने आरोपी की पिटाई की और उसकी दुकान में तोड़फोड़ भी की। सीओ सिटी प्रीति सिंह ने पीड़ित बच्ची और आरोपी से अलग-अलग बातकर उनका पक्ष सुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed