{"_id":"56e5aa064f1c1bac448b4568","slug":"police-removed-from-ramlila-maidan-to-scroll","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रामलीला मैदान से हटाए फड़ वाले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने रामलीला मैदान से हटाए फड़ वाले
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
रामलीला ग्राउंड से फड़ वालों को हटवाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। होली पर्व पर जाम की समस्या से बचने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। रविवार को रामलीला मैदान में लगने वाले बाजार में पुलिस का डंडा चल गया। अवैध रूप से फड़ लगाने वालों को हटा दिया गया। वहीं फड़ लगाने वालों का कहना है कि उन्हें पालिका परिसर में जगह नहीं दी जा रही है।
होली नजदीक आते ही संडे मार्केट में भी ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ रही है। शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, बागला मार्ग, सासनी गेट, कमला बाजार, सरक्यूलर रोड आदि बाजारों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा पालिका प्रांगण में संडे मार्केट लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर दिए हैं।
नगर पालिका में संडे मार्केट लगने से कई बाजारों को जाम से भी मुक्ति मिल गई है। पालिका प्रांगण में संडे मार्केट में फड़ों का आवंटन भी हुआ है, लेकिन फिर भी कुछ लोग पालिका प्रांगण को छोड़ कर रामलीला मैदान, बैनीगंज सहित आस-पास के बाजारों में अवैध रूप से फड़ लगा रहे हैं। इस संबंध में शिकायत पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और फड़ों को हटवा दिया। पुलिस की सख्ती के चलते काफी फड़ वाले अपने सामान को एकत्रित कर नगरपालिका प्रांगण पहुंच गए और फड़ लगाया। इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव माहौर का कहना था कि पालिका प्रांगण में संडे मार्केट लगाने की व्यवस्था की गई है। यदि किसी फड़ वाले को कोई परेशानी है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।