{"_id":"56ddca214f1c1be7248b456c","slug":"a-boy-killed-due-to-gun-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमर में लगा तमंचा चला, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमर में लगा तमंचा चला, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घ्ाायल युवक काे अस्पताल ले जाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे पर नाचने को लेकर भाई से विवाद में एक युवक की जान चली गई। युवक पर आरोप है कि वह भाई से झगड़े के बाद कमर में लगे तमंचे को निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी ट्रिगर दब गया और गोली युवक के गुप्तांग के पास जा घुसी। गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक ज्यादा खून बहने से युवक की मौत हो चुकी थी।
इसके बाद ग्रामीण बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर गांव चले गए। पुलिस ने रास्ते में ग्रामीणों को रोका और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ हाथरस जंक्शन सुधीर कुमार ने बताया कि युवक अवनेंद्र पुत्र नरेंद्रपाल सिथरौली कोतवाली हाथरस जंक्शन मंगलवार सुबह ही कांवड़ लेकर पहुंचा था। वह अपने घर के पास लगे डीजे पर नाच रहा था।
उसके भाई ने उसे ऐसा करने से रोका तो विवाद बढ़ गया। ऐसा बताया जाता है कि दोनों के बीच घर में मारपीट हुई। इसके बाद अवनेंद्र ने तमंचा निकालने की कोशिश की। परिजन पहले पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। उन्हें इस बारे में समझाया गया तो वह तैयार हो गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।