{"_id":"56dc79fb4f1c1b104e8b4569","slug":"agra-university-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि की मुख्य परीक्षाओं को लेकर छात्र छात्राओं में असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि की मुख्य परीक्षाओं को लेकर छात्र छात्राओं में असमंजस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
आगरा विवि
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं को लेकर परीक्षार्थियों में असमंजस बना हुआ है। परीक्षाओं को शुरू होने में अब सिर्फ 5 दिन का समय शेष रह गया है, लेकिन अभी तक विवि न तो परीक्षाकेंद्र घोषित कर सका है और न ही परीक्षा के लिए नोडल सेंटर तय कर सका है।
विवि की मुख्य परीक्षाएं पहले एक मार्च से होना प्रस्तावित थीं, लेकिन तैयारियां अधूरी रहने के कारण विवि ने तिथि को आगे बढ़ाते हुए इन परीक्षाओं को 11 मार्च से कराने का निर्णय लिया और कार्यक्रम भी घोषित कर दिया, लेकिन अब फिर से परीक्षाएं टलने के कगार पर नजर आ रही हैं।
विवि अभी तक न तो परीक्षाकेंद्र तय कर सका है और न ही जिले में कोई परीक्षा के लिए नोडल सेंटर बन सका है। इन तैयारियाें के अभाव में छात्र-छात्राओं में परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं रोजाना कॉलेज प्राचार्य व शिक्षकों से परीक्षा को लेकर पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा, उनसे सिर्फ विवि की वेबसाइट देखते रहने के लिए बोला जा रहा है। इधर, पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके शर्मा का कहना है कि परीक्षा विवि द्वारा निर्धारित समय पर ही होंगी। परीक्षा टलने के कोई आसार नहीं हैं।