फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Violence in the Home Guard and the Daroga

महिला थाने में होमगार्ड और दरोगा में हुई मारपीट

Mon, 07 Mar 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 07 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Violence in the Home Guard and the Daroga
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंची महिला होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। महिला होमगार्ड और महिला दरोगा के बीच रविवार को जमकर मारपीट हुई। थाने की सभी होमगार्डों ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दरोगा ने अस्पताल पहुंच कर चिकित्सीय परीक्षण कराया है। एएसपी ने एलआईयू प्रभारी को जांच सौंपी है।

विज्ञापन


रविवार को महिला थाने में महिला होमगार्ड बीना सिंह और महिला दरोगा कमलेश गौतम के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट हो गई। होमगार्ड बीना सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह थाने पर मार्च में ड्यूटी पर आई थी।
विज्ञापन


महिला दारोगा कमलेश गौतम का व्यवहार ठीक नही है। आज सामूहिक रूप से होमगार्ड के लिए से गाली देने पर उसने विरोध किया तो नाराज हो गई और उसको गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर बाल पकड़ कर पीटा। अन्य साथियों ने बचाया। कहा कि दरोगा फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। वहीं, महिला दरोगा कमलेश गौतम ने बताया कि वह होमगार्ड को उनकी ड्यूटी बता रही थी तो वह गाली गलौज करने लगी। मना करने पर मारपीट की। दरोगा ने जिला अस्पताल पहुंच कर अपना चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि महिला थाने में इससे पूर्व भी महिला सिपाहियों के बीच में कई बार विवाद हो चुका है। महिला थानाध्यक्ष नमिता सिंह ने बताया कि दरोगा होमगार्ड को ड्यूटी बता रही थी। जिस पर होमगार्ड ने अभद्रता की। दोनों को समझा दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। एलआईयू प्रभारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed