फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Burning were killed teenager

जलाकर हत्या की थी किशोर की

Fri, 11 Mar 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 11 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Burning were killed teenager
क्राइम - फोटो : demo

सवायजपुर। लोनार थाना क्षेत्र में खेत में मिले किशोर की जलाकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम में मामले का खुलासा हुआ। वहीं ने पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा प्रहलादपुर निवासी श्रीराम के 15 वर्षीय पुत्र शेरू  का शव गांव के पश्चिमी राम नरेश के खेत में पड़ा मिला था। उसका पूरा शरीर जला हुआ था।

विज्ञापन


गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम सूत्रों की मानें तो किशोर की मौत जलने से हुई। उसको जलाकर मारा गया था। मृतक की मां माधुरी ने गांव निवासी भैयालाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के संबंध में पिता श्री राम ने बताया कि वह घर पर नहीं था। उसका पुत्र जीजा के घर जाने को निकला था। उसके बाद उसका पता नहीं चला। वहीं, थाना प्रभारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि किशोर की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed