फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bullion dealer will send a letter to the Prime Minister

प्रधानमंत्री को चिट्ठी भेजेंगे सराफा व्यापारी

Mon, 14 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 14 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bullion dealer will send a letter to the Prime Minister
सिनेमा रोड पर बंद सराफा दुकानें। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। सराफा व्यापारियों की हड़ताल 12 वें दिन रविवार को भी जारी रही। सराफा कमेटी की हुई बैठक में पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को चिट्ठियां भेजने का निर्णय लिया।  अध्यक्ष अनिल महेंद्रा ने कहा कि सराफा व्यापारियों को एकजुटता का परिचय देते हुए बंदी को सफल बनाना है। उन्होंने 17 मार्च को दिल्ली चलने का आह्वान किया।

विज्ञापन


मीडिया प्रभारी प्रदीप रस्तोगी ने आग्रह किया कि सभी को पत्र के माध्यम से भी प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचानी होगी। सराफा कमेटी के सदस्य रानू मेहरोत्रा ने पांच सदस्यों के  साथ पिहानी का दौरा किया। इस मौके पर संदीप रस्तोगी, नीरज कपूर, बबुआ रस्तोगी, विष्णु, राजेश अग्रवाल, मनीष रस्तोगी, अजय वर्मा, मनीष वर्मा, बबलू रस्तोगी, अनिल वर्मा, राजा रस्तोगी, किशू, आशीष रस्तोगी, आशू रस्तोगी, हनी रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शाहाबाद / सांडी /हरपालपुर। सोने-चाँदी पर केंद्र सरकार की ओर से लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नगर सर्राफा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला चौक मे ठेला लगाकर लोगों को चाट बेंची। वहीं इस दौरान अध्यक्ष विनय रस्तोगी, अमर रस्तोगी, प्रकाश रस्तोगी, पवन रस्तोगी, रघुनाथ रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, राजेश गुप्ता, विक्रम सिंह, रमन गुप्ता, वरुण रस्तोगी आदि ने भाजपा सांसद अंशुल वर्मा को नगर के डाक बंगले में ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सर्राफा व्यवसायियों की हड़ताल के चलते इस धंधे से जुड़े कारीगरों के  सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न होती जा रही है।  उधर सांडी में आज हड़ताल हो गई। जिला मुख्यालय से आए सरार्फा व्यापारियों ने सांडी के व्यापारियों से बात की और उसके बाद यहां भी हड़ताल हो गई। उधर हरपालपुर में भी हड़ताल रही ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed