{"_id":"56e041a24f1c1baf458b4568","slug":"disconnection-of-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों के कनेक्शन काट 14 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदारों के कनेक्शन काट 14 लाख वसूले
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
एलईडी
- फोटो : अमर उजाला
बिजली निगम ने 13 स्थानों पर कैंपों का आयोजन कर 250 कनेक्शन काट कर करीब 14 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। साथ ही उपभोक्ताओं के बिलों को ठीक भी किया गया।
विज्ञापन
बिजली निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बुधवार को मंगल भवन, मेरठ रोड, दादरी, ग्राम कबट्टा, उबारपुर, मुरशदपुर, सबली, सपनावत, धनौरा, बाबूगढ़ आदि स्थानों पर कैंप का आयोजन किया गया। जहां उपभोक्ताओं के बिलों की त्रुटि को सही कराया गया।
विज्ञापन
साथ ही बकायेदारों के 250 कनेक्शन काटे कर 14 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। कैंप में नए कनेक्शन भी दिए गए। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को भी जरौठी, मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास, ग्राम कैली, हसनपुर, श्यामनगर, फगौता, श्यामपुर में भी कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन