{"_id":"56e046e14f1c1bc8498b4568","slug":"the-father-and-son-robbed-at-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":" गन प्वाइंट पर लेकर पिता-पुत्र से लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर लेकर पिता-पुत्र से लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने एक किसान और उसके पिता को गन प्वाइंट पर लेकर 20 हजार की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने पिता-पुत्र को पीटा और हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
गांव हशूपुर के किसान मुनेंद्र सिंह के पिता राजपाल सिंह बीमार हैं। सिंभावली के एक निजी अस्पताल के डाक्टर ने राजपाल को मेरठ में भर्ती कराने की सलाह दी थी। इस पर किसान मुनेंद्र बुधवार को पिता के साथ सिंभावली में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से रुपये निकाले गया था।
विज्ञापन
बताया गया है कि लौटते समय दोपहर करीब दो बजे सिंभावली से गांव को आने वाले रास्ते पर दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने मुनेंद्र की बाइक को रोक लिया। मुनेंद्र और उसका पिता कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ले लिया और 20 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मुनेंद्र और उसके पिता को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सिंभावली एसओ सिंभावली एनके शर्मा का कहना है कि पीड़ित किसान की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बैंक जाकर सीसीटीवी की फुटेज भी देखी, लेकिन फुटेज में बदमाश नहीं दिखाई दिए। जल्द बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।