फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Railway Board official theft of millions of home.

रेलवे बोर्ड अफसर के घर लाखों की चोरी

Mon, 07 Mar 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 07 Mar 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
Railway Board official theft of millions of home.
चोरी - फोटो : अमर उजाला

देहात थाना क्षेत्र की पंचवटी कालोनी में एक रेलवे अफसर के मकान से चोरों ने करीब 25 हजार रुपये और करीब साढे़ चार लाख की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय अफसर का परिवार काशीपुर गया हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पंचवटी कालोनी निवासी विनय बिहारी सक्सेना दिल्ली रेलवे बोर्ड मुख्यालय में मुख्य अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। बीते शनिवार की सुबह वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ काशीपुर में रहने वाले अपने बीमार साले को देखने गए हुए थे।
विज्ञापन


रविवार रात करीब 10:30 बजे अपने परिवार सहित वापस घर लौटे तो देखा कि घर के भीतर का दरवाजा खुला हुआ है और बैडरुम में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें 25 हजार रुपये की नगदी और करीब साढ़े चार लाख कीमत से अधिक के सोने और चांदी के जेवर गायब थे। इससे अलावा कुछ जरूरी कागजात भी मकान से चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि चोरों ने मकान की छत से प्रवेश किया था। जहां से उन्होंने जंगले का ग्रिल उखाड़ दिया था। पीड़ित की सूचना पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed