{"_id":"56ddcf7f4f1c1bb1258b4595","slug":"family-hostage-in-the-house-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बनाकर घर में डकैती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को बंधक बनाकर घर में डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलखुवा
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के परतापुर रोड स्थित एक मकान में रविवार रात बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर करीब तीन लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश पूरे परिवार को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की सूचना पर सीओ और एसओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काबिंग भी की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पिलखुवा शहर के परतापुर रोड पर बिजेंद्र गिरि अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि रविवार रात्रि करीब 12 बजे करीब एक दर्जन बदमाशों ने उनके मकान पर धाबा बोल दिया। बदमाशों ने बिजेंद्र गिरि, उनकी पत्नी सुनीता, तीन लड़के पंकज, विकास, कुलदीप, दो लड़की नेहा, वर्षा को गन प्वाइंट पर लेकर मकान में रखी बीस हजार रुपये की नगदी, एक सोने की अंगूठी, कांनों के कुंडल, मंगलसूत्र, चांदी का टीका, चांदी की तंगड़ी,दो मोबाइल फोन, दो पाजेब लूट ली।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे कहर बरपाने के बाद बदमाश परिवार के सभी सदस्यों को कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दे मौके से फरार हो गए। बाद में परिजनों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार और एसओ विनोद पांडेय ने घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जंगलों में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बदमाश करीब ढाई लाख रुपये का माल लूटकर ले गए हैं।
मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं। जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - विनोद पांडेय कोतवाल पिलखुवा
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर तुरंत मौके पर पहुंची थी। कोतवाल को बदमाशों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
राजेश कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी