{"_id":"56df051b4f1c1bb0718b456c","slug":"commotion-in-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में हंगामा, डीएसपी-इंस्पेक्टर को घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में हंगामा, डीएसपी-इंस्पेक्टर को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 08 Mar 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा ठेकेदार के हत्यारोपी प्रधान की गिरफ्तारी न होने से मंगलवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने बहादुरगढ़ थाने में जमकर हंगामा कर डीएसपी और इंस्पेक्टर को घेराव किया। बाद में जल्द हत्यारोपी की गिरफ्तार का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण और परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के गांव पूठ निवासी नीरज गुर्जर मनरेगा योजना के तहत तालाब खुदवाने का ठेका लेता था। 24 फरवरी को वह गढ़ ब्लॉक कार्यालय से घर लौट रहा था। इसी दौरान बहादुरगढ़-नानई मार्ग पर बाइक सवारों ने दिनदहाड़े गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में मृतक के पिता महेंद्र सिंह ने चुनावी रंजिश का उल्लेख कर ग्राम प्रधान दीन मोहम्मद और उसके दो बेटों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रधान के पुत्रों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसे नहीं पकड़ पाई। इससे गुस्साए नीरज के परिजन और ग्रामीण मंगलवार को थाने पर पहुंचे और प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों और परिजनों ने डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय और इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का घेराव कर नारेबाजी की। ग्रामीण महेश आर्य, अशोक आर्य, पूर्व प्रधान आदेश शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस लापरवाही के चलते हत्यारोपी प्रधान की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पा रही है। मामले में डीएसपी और इंस्पेक्टर ने भरोसा दिलाया कि फरार चल रहे प्रधान को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
नीरज के पिता महेंद्र गुर्जर और ग्रामीण किरनपाल, बबली गुर्जर, कर्मवीर, कुलदीप, राजपाल, धर्मवीर, राजपाल, शीशपाल, सुंदर, लाला सिंह आदि ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द हत्यारोपी प्रधान को गिरफ्तार नहीं किया गया तो थाने में ही बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।