{"_id":"56e03e094f1c1be2438b4577","slug":"bank-officer-wife-mobile-snatched","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी आवास के पीछे बैंक अफसर की पत्नी का मोबाइल झपटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी आवास के पीछे बैंक अफसर की पत्नी का मोबाइल झपटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 09 Mar 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
स्नेचिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक आवास के पीछे सर्वोदय कालोनी में बुधवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने रिक्शा सवार एक बैंक अधिकारी की पत्नी का मोबाइल झपट लिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेरठ रोड पर पुलिस अधीक्षक आवास के पास असौड़ा मोड़ पर एक बैंक अधिकारी जतिन अपने परिवार समेत किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार दोपहर उनकी पत्नी रिक्शा पर बाजार से घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
बताया गया कि जब वह पुलिस अधीक्षक आवास के पीछे सर्वोदय कालोनी से गुजर रही थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। पीड़िता ने शोर मचाया तो लोग बदमाशों के पीछे दौड़े, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन