फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jwellary traders protest against excise duty

सराफ व्यापारियों ने शुद्धि बुद्धि हवन किया

Sun, 06 Mar 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 06 Mar 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
jwellary traders protest against excise duty
एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के विरोध में सराफा व्यापारियों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। - फोटो : shivharsh
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में रविवार को भी आभूषण की दुकानें बंद रहीं। बंधु सिंह पार्क में एकत्रित व्यापारियों ने बुद्धि शुद्धि हवन भी किया।
विज्ञापन


इस दौरान सर्राफा मंडल के उपाध्यक्ष मदन सर्राफ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू नई व्यवस्था इंस्पेक्टर राज की शुरुआत है जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगी। संगठन के सदस्य प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे हैं। पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री सराफा व्यवसायियों के दर्द को गंभीरता से लेते हुए इसे वापस लेंगे।

व्यापारी नेता भोला अग्रहरि ने कहा कि जब भी सराफा व्यवसायियों को सरकार द्वारा जब भी उत्पीड़न किया गया हम सभी के एकजुट रहने से जीत मिली है। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष सीताराम जायसवाल ने कहा कि जब भी वक्त पड़ा है सभी व्यापारी एक साथ खड़े रहे हैं। इस बार भी एकजुट होकर सरकार को उसकी मंशा में कामयाब नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


महेश वर्मा ने कहा कि यह लड़ाई जितनी भी लंबी चले हम तैयार हैं। गिरिजेश वर्मा ने कहा कि यह लड़ाई सराफा व्यवसायियों की नहीं छोटे-छोटे कारीगर बंधुओं का भी है। रमेश गुप्ता, चंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, राधाकांत वर्मा, दिनेश सर्राफ, महेंद्र अग्रहरि, सोनू निगम, राजू सिंह, सुरेंद्र सोनी, सतीश बरनवाल, सुधीर जैन, अरुण बरनवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed