घर पर लगाया विज्ञापन तो भी देना होगा रेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विज्ञापन नियमावली लागू करने के पहले सर्वे का काम पूरा कर लेने का निर्देश दिया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र ने बताया कि सर्वे का पूरा करने के साथ इसी माह में विज्ञापन संबंधी टेंडर जारी हो जाएगा ताकि नए वित्तीय वर्ष से विज्ञापन नई नियमावली के अनुसार लागू किया जा सके।
वहीं नगर आयुक्त ने बताया कि बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालयों, एपीजी अब्दुल कलाम सौर कुंज, काजी हाउस पर चर्चा की गई। बताया कि तकरीबन 4500 लोगों ने शौचालय के लिए आवेदन दिया है जिसका सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार से 40 लाख रुपये का फंड आ गया है।
छुट्टा पशुओं से मिलेगी निजात
शहर के लोगों को जल्द ही छुट्टा पशुओं से निजात मिलने की संभावना है। शासन ने नगर निगम को इन पशुओं को पकड़ने और डीएम को शहर केे बाहर पशुबाड़ा के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
आम लोगों के लिए छुट्टा पशु शहर की सबसे बड़ी समस्या है। इस समस्या को दूर करने को लेकर नगर निगम लंबे अरसे से प्रयासरत है। सबसे बड़ी अड़चन पशुबाड़ा को लेकर है। शहर के छुट्टा पशुओं को पकड़कर रखने के लिए जितनी जमीन की जरूरत है उतनी नगर निगम को हासिल नहीं हो पा रही है। अब शासन के आदेश के बाद इसमें आ रही अड़चन के दूर होने की संभावना जगी है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र ने बताया कि शासन ने डीएम को शहर से बाहर निशुल्क जमीन उपलब्ध कराने तथा नगर निगम को छुट्टा पशुओं के पकड़ने का निर्देश दिया है। पशुओं को पकड़कर रखने के बाद उनकी देखरेख की जिम्मेदारी किसी स्वयंसेवी संस्था को दी जाएगी।
गोलघर में मिलेगी वाई-फाई की सुविधा
मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने बताया कि नगर निगम गोलघर में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराकर शहर के लोगों को होली की सौगात देगी। साथ ही उन्होंने बताया कि रामगढ़ताल परियोजना के परियोजना अधिकारी को रामगढ़ ताल में गौतम बुद्ध की मूर्ति लगाने का निर्देश दिया गया है।