फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   delhi mumbai train

दिल्ली-मुंबई की सभी ट्रेनें पैक

Tue, 08 Mar 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 08 Mar 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
delhi mumbai train
होली स्पेशन ट्रेन - फोटो : file photo
होली के बाद भी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ होगी। दिल्ली और मुंबई के लिए सभी प्रमुख ट्रेनों में सीटें अभी से ही फुल हो गई हैं। हालांकि होली के दूसरे दिन कई ट्रेनों में जगह है, जिससे वापसी की राह आसान हो सकती है, लेकिन इसके बाद यात्रियों के लिए विकल्प के तौर पर सिर्फ स्पेशल ट्रेनें ही बचेंगी क्योंकि तत्काल का टिकट हासिल करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


24 मार्च के बाद ट्रेनों में भीड़ तेजी से बढ़ेगी। वैशाली एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रंाति एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस में 27 मार्च को नो रूम है, जबकि 25 और 26 मार्च को वेटिंग इतनी अधिक है कि सीटें कन्फर्म हो पाना मुश्किल है। 
विज्ञापन


24 मार्च को ट्रेनों में बर्थ की स्थिति
ट्रेनें ----------- स्लीपर वेटिंग ----------- एसी 3 वेटिंग
कुशीनगर एक्सप्रेस ----------- 36 ----------- वेटिंग 02     
दादर एक्सप्रेस ----------- 170 ----------- आरएसी 04
एलटीटी सुपरफास्ट ----------- आरएसी- 32 ----------- 29
अवध एक्सप्रेस ----------- 56 ----------- 11
गोरखधाम एक्सप्रेस ----------- 42 ----------- 04  
वैशाली एक्सप्रेस ----------- 29 ----------- 12
सप्तक्रांति एक्सप्रेस ----------- 11 ----------- 07 
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ----------- 08 ----------- 09       
सत्याग्रह एक्सप्रेस ----------- 37 ----------- 08     
अमरनाथ एक्सप्रेस ----------- 76 ----------- नो रूम      
गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस ----------- 223 ----------- 06

स्पेशल ट्रेनें बन सकती हैं विकल्प
  • होली में रेगुलर ट्रेनों में जगह न मिलने पर स्पेशल ट्रेेनें विकल्प बन सकती हैं। मुंबई और दिल्ली जाने वाली इन ट्रेनों में रिजर्व टिकट आसानी से मिल सकता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • (01048) गोरखपुर-सीएसटी स्पेशल
  • 23 व 30 मार्च को सुबह 10:30 बजे चलेगी। दूसरे दिन मुंबई रात 11:15 बजे पहुंचेगी।
  • (01024) भटनी-एलटीटी स्पेशल
  • 19 एवं 26 मार्च को रात 9:15 बजे चलेगी और तीसरे दिन मुंबई सुबह 4:10 बजे पहुंचेगी। 
  • (02597) गोरखपुर-सीएसटी सुपरफास्ट स्पेशल 
  • 05, 12, 19, 26 मार्च तथा 02 एवं 09 अप्रैल सुबह 08:25 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 12:15 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पहुंचेगी।
  • (19601/19602) उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस 
  • उदयपुर से 26 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को तथा न्यूजलपाई गुड़ी से 29 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed