फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women accused to rape on her husband

पति पर पत्नी ने दर्ज कराया रेप का केस

Sun, 06 Mar 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 06 Mar 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
women accused to rape on her husband
पत्नी ने पति पर रेप का आरोप लगाया। - फोटो : demo pic
बैंक कर्मचारी पर उसकी पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। आरोपी वाराणसी के पंजाब नेशनल बैंक में तैनात है। उसकी पत्नी गोरखपुर में बच्चों के साथ रहती है। कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बलिया के रहने वाले बैंक कर्मचारी की शादी 15 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। गोरखपुर में तैनाती के दौरान पत्नी और बच्चों के साथ वह कैंट क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। वाराणसी स्थानांतरण होने के बाद वह वहां अकेले रहते हैं।
विज्ञापन


उनकी पत्नी का आरोप है कि एक महिला के संपर्क में आने के बाद वहां वह उसी के साथ रहने लगे। एक जनवरी को जब वह वाराणसी गई तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। शिकायत पर बैंक कर्मी ने पिटाई कर उसे भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद 10 जनवरी को तीन दोस्तों के साथ दाउदपुर आकर उसके पति ने उसकी पिटाई की और साथियों के सामने ही दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की शिकायत कैंट थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने चार मार्च को बैंक कर्मचारी के साथ ही उसके तीन दोस्तों पर रेप, मारपीट, दहेज उत्पीड़न, धमकी देने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed