फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two girls kidnapped

दो छात्राओं का अपहरण, एक को छोड़ा

Tue, 15 Mar 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 15 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
two girls kidnapped
दो छात्राओं का अपहरण, एक को छोड़ा
कचहरी चौराहे से फार्म लेकर लौट रही छात्रा का रविवार की दोपहर टेंपो सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। उन्होंने नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत करने के बाद उसे रात भर बंधक बनाकर रखा। सोमवार की सुबह कचहरी बस स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। उधर, इसी दिन परीक्षा देकर लौट रही एक अन्य छात्रा का भी कचहरी के पास से अपहरण कर लिया गया। छात्रा के पिता ने गांव के युवक के साथ ही ढाबा मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


पिपराइच की छात्रा शाहपुर में किराए पर रहती है। वह सिविल लाइंस स्थित कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। रविवार की दोपहर तीन बजे वह वह फार्म लेने कचहरी चौराहे पर र्गई थी। लौटते समय कचहरी के पास टेंपो सवार तीन युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने रात में उसे अनजान स्थान पर बंधक बनाकर रखा। सोमवार की सुबह आठ बजे कचहरी के पास उसे छोड़कर फरार हो गए। छात्रा ने राहगीरों की मदद से फोन कर घटना की जानकारी अपने पिता को दी। दोपहर में कैंट थाने पहुंचे परिवार के लोगों ने तहरीर दी।
विज्ञापन


छात्रा के अनुसार तीन अनजान नंबरों से उसके मोबाइल पर फोन आता था। कॉल करने वाले दोस्ती करने का दबाव बनाते थे। उन्हें पूरे परिवार की जानकारी थी। उसने इस मामले की जानकारी दिल्ली में रहने वाले अपने भाई को दी थी। जब भाई ने उनसे फोन पर बात की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर अपहरण कर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छात्रा के बताए नंबर के आधार पर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रविवार को ही परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा का कचहरी के पास से अपहरण कर लिया गया। सहजनवां की रहने वाली 18 वर्षीष युवती बीएससी की छात्रा है। वह देवरिया के भटनी में परीक्षा दे रही है। शनिवार की शाम परीक्षा खत्म होने के बाद वह वहीं रुक गई। रविवार की सुबह वह घर के लिए निकली। सुबह साढ़े नौ बजे उसने पिता को फोन कर कचहरी पहुंचने की जानकारी दी पर दोपहर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले चिंतित हो गए।


उन्होंने जब उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद मिला। देर रात तक घर न पहुंचने पर घर वालों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पता चला कि सहजनवां के ढाबे पर काम करने वाला गांव का एक युवक भी गायब है। पिता ने ढाबा मालिक से बात की तो उसने यह कहकर उन्हें बुलाया कि शहर में आइए, लड़के-लड़की का पता चल पाएगा। बेटी को खोजते हुए पिता शहर पहुंचे। उन्होंने ढाबा मालिक को फोन मिलाया तो वह बंद मिला। इसके बाद उन्होंने ढाबा मालिक पर अपहरण की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कैंट पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने सूरजकुंड निवासी ढाबा मालिक को हिरासत में ले लिया, लेकिन पूछताछ में छात्रा का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed