{"_id":"56defe5e4f1c1b946f8b456a","slug":"a-girl-ran-away-whe-she-is-married-with-a-uneducated-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपढ़ से शादी तय होने पर भागी थी छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनपढ़ से शादी तय होने पर भागी थी छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
पिता की हवस का शिकार बनी किशोरी पर बरसे कोड़े
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार क्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा अनपढ़ युवक से शादी तय होने पर घर छोड़कर भागी थी। मंगलवार को छात्रा ने खोराबार पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बयान लेने के बाद उसे महिला थाने भेज दिया। छात्रा के पिता ने स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ ही उसके दो सहयोगियों पर अपहरण का केस दर्ज कराया था।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार केवटलिया गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती चौरीचौरा के कॉलेज में बीए की छात्रा है। एक दिसंबर 2015 की सुबह वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली, तभी से लापता थी। खोजबीन के बाद छात्रा के पिता ने खोराबार थाने में स्वास्थ्य कर्मचारी पराग निषाद और उसके दो अज्ञात साथियों पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। इस बीच मंगलवार की सुबह नौ बजे छात्रा ने खोराबार थाने में फोन कर खुद के अपहरण की घटना से इन्कार कर दिया। खुद को बालिग बताते हुए उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ने की बात पुलिस को बताई।
जानकारी के बाद खोराबार पुलिस महिला थाने के पास खड़ी छात्रा के पास पहुंची और साथ लेकर आई। थाने में छात्रा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी की पत्नी उसकी सहेली है। घर छोड़ने के बाद वह एक दिन सहेली के घर रुकी थी। दूसरे दिन वह शहर चली आई। आजाद चौक पर किराए का कमरा लेकर रहने के साथ ही प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। खोराबार पुलिस ने दोपहर बाद छात्रा को महिला थाने भेज दिया। एसओ ने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण के बाद छात्रा का कोर्ट में बयान होगा। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।