फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The injured woman was hyenas

लकड़बग्घे ने महिला को किया जख्मी

Tue, 08 Mar 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर Updated Tue, 08 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The injured woman was hyenas
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
वनकटवा रेंज के भटपुरवा गांव में मंगलवार की भोर तीन बजे लकड़बग्घे ने सोते समय एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। वनरक्षक ने निजी चिकित्सक से महिला का इलाज कराया। पदचिह्न के आधार पर वन विभाग की टीम ने लकड़बग्घे की पहचान की है।
विज्ञापन


वनकटवा रेंज के भटपुरवा गांव निवासी बाबूलाल पासवान ने बताया कि मंगलवार की भोर तीन बजे सोते समय उसकी पत्नी राजरानी (45) पर घर में घुसकर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। राजरानी के शोर मचाने पर घर के सभी सदस्य जाग गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी, डंडे व टार्च जलाकर लकड़बग्घे को जंगल की तरफ खदेड़ दिया। वनकटवा रेंज के वनरक्षक जमील अहमद ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और जख्मी राजरानी का निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदचिह्न के आधार पर लकड़बग्घे की पहचान की गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उधर, ग्रामीण बनवारी, सोहनलाल, राजाराम, चिनकऊ, भूखन, समीउल्लाह, छोटकऊ, अकबर अली व कुबेर आदि ने बताया कि जंगल के आसपास बसे करीब 150 गांवों में जंगली जानवरों का हमला होता रहता है, लेकिन वन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए जंगल के किनारे बसे गांवों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed