फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GOA Election Results 2022 GOA Govt Formation How Bjp Formed Government Can Be Trapped in Tricks of Congress

गोवा में फंस जाएगा मामला? : कांग्रेस चल सकती है बड़ी चाल, अगर ऐसा हुआ तो बड़ी पार्टी होने के बावजूद सत्ता से बाहर हो जाएगी भाजपा

Thu, 10 Mar 2022 02:40 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 10 Mar 2022 02:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा पूर्ण बहुमत के आंकड़ों को छू रही है, लेकिन गोवा में मामला फंस गया है। अभी तक जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसके अनुसार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है, लेकिन जादुई आंकड़े से अभी दूर है। 

विज्ञापन
GOA Election Results 2022 GOA Govt Formation How Bjp Formed Government Can Be Trapped in Tricks of Congress
गोवा विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा में 40 विधानसभा सीटों के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। भाजपा और कांग्रेस दो-दो सीटें जीत चुकी हैं। रुझानों पर नजर डालें तो भाजपा अभी 17 सीटों पर आगे है, जबकि 11 सीटों पर कांग्रेस। मतलब दोनों पार्टियां अभी अभी बहुमत से दूर हैं। यहां जादुई आंकड़ा 21 है। मतलब सरकार बनाने के लिए 21 सीटें किसी पार्टी के पक्ष में होना जरूरी है। फिलहाल दोनों पार्टियों के लिए ये मुश्किल दिख रहा है। ऐसे में त्रिशंकु की स्थिति यहां बन सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस का पड़ला ज्यादा भारी हो सकता है। 
विज्ञापन


अन्य सीटों के क्या हैं हालात?
अभी भाजपा 17 तो कांग्रेस 11 सीटों पर आगे है। दूसरी ओर तीन सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, दो पर आम आदमी पार्टी और चार सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अगर यही रुझान नतीजों में बदले तो त्रिशंकु विधानसभा हो जाएगी। मतलब किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाएगा। 
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में बड़ी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस के पास सरकार बनाने की सबसे ज्यादा संभावना होगी। कांग्रेस पहले भी टीएमसी और आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों में सरकार बना चुकी है। यहां भी कांग्रेस यही चाहेगी। इन दोनों पार्टियों के जीते हुए प्रत्याशियों को साथ लाने की कोशिश करेगी। दोनों पार्टियों के पांच प्रत्याशियों का साथ मिलने पर कांग्रेस के खाते में 18 सीटें हो जाएंगी। इसके बाद कांग्रेस को तीन प्रत्याशियों का साथ चाहिए होगा। इसके लिए वह निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने साथ लाने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पास क्या विकल्प होंगे?
त्रिशंकु की स्थिति में भाजपा के पास भी मजबूत विकल्प होंगे। यहां भाजपा निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ-साथ टीएमसी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को तोड़ने की कोशिश करेगी। भाजपा को बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए महज दो सीटों की जरूरत है। 


2017 में क्या हुआ था?
2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं, लेकिन 13 सीटें जीतने वाली बीजेपी आगे निकल गई। उसने छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने साथ मिलाकर सरकार बना ली। उसके दो साल बाद कांग्रेस के विपक्ष के नेता बाबू कावलेकर के नेतृत्व में कांग्रेस के 15 विधायक बीजेपी में चले गए। जिस वजह से कावलेकर को डिप्टी सीएम का पद मिल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed