{"_id":"56df1fe24f1c1b5a7a8b456a","slug":"kashi-was-on-the-lines-of-the-ganga-arti","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी की तर्ज पर हुई गंगा आरती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की तर्ज पर हुई गंगा आरती
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
भजन संध्या में भजन पेश करते गायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनबीम स्कूल की ओर से शिवरात्रि की शाम ददरीघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। काशी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती हुई। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुर सरिता में गोते लगाते रहे।
कार्यक्रम का शुरुआत सनबीम स्कूल, महाराजगंज के प्रबंधक केपी सिंह, प्रधानाचार्य सीमा, समन्वयक अर्चना तिवारी, मोनिका विश्वकर्मा, हेमा सिंह और तहसीन आब्दी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना की। कलाकारों ने गंगा स्तुति तथा शिव स्तुति की।
इसमें पूर्वांचल, काशी और जिले के कलाकारों ने भजन पेश किया। गायक दीपक ने शास्त्रीय संगीत राग मालकोश से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने राग वृंदावनी की प्रस्तुति की। मास्टर प्रशांत ने भगवान शिव की महिमा पर आधारित भजन प्रस्तुत किया। काशी के पं. अभिषेक तिवारी, विकास शुक्ल, विनय उपाध्याय, सूरज पांडेय तथा अशोक पांडेय ने गंगा की भव्य आरती की। विद्यालय के प्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
एक कदम स्वच्छता की ओर के तहत लोगों को गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया है। नवीन सिंह ने बताया कि सनबीम स्कूल विद्यालय ही नहीं बल्कि बेहतर शिक्षा और समाज को दिशा देने का माध्यम है। इस मौके पर शोभा सिंह, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मनीष मिश्रा ने किया।