फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Upsee offline exam on April 17

यूपीएसईई का ऑफलाइन एग्जाम 17 अप्रैल को

Sat, 12 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 12 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Upsee offline exam on April 17
aktu - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए एपीजेएकेटीयू ने शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपीएसईई का ऑफलाइन (लिखित) एंट्रेंस एग्जाम 17 अप्रैल को होगा। जबकि दूसरे कोर्स के लिए ऑनलाइन एग्जाम 23 व 24 अप्रैल को कराया जाएगा।

विज्ञापन


पहले दोनों तरह के एग्जाम एक साथ होते थे। छात्रों की सुविधा के लिए इस बार ये बदलाव किया गया है। यूपीएसईई के लिए छात्र ऑनलाइन एंट्रेंस फार्म भर रहे हैं। छात्र 27 मार्च तक ये फार्म भर सकते हैं। इस बार एग्जाम भी अलग-अलग पैटर्न पर होगा।
विज्ञापन


एचआरआईटी के डीन अरविंद कुमार ने बताया कि बीटेक कोर्स के लिए ऑफलाइन एग्जाम लिया जाएगा। छात्र जो कक्षा 12 वीं में पढ़े होंगे वही एंट्रेंस एग्जाम में पूछा जाएगा। छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की ओर से एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी प्रक्रिया 27 मार्च के बाद होगी। तब तक छात्रों के पास एंट्रेंस फार्म भरने का मौका है। ऑफलाइन के बाद जो छात्र बीएचएमसीटी, बीएफए, बीफार्मा, एमबीए, एमसीए आदि कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वह ऑनलाइन पैटर्न पर एग्जाम देंगे। छात्रों को बदले हुए पैटर्न पर तैयारी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed