{"_id":"56e6f3ca4f1c1b6a0e8b4568","slug":"trains-buses-do-not-have-seat-made-booking","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में न मिले सीट तो बसों में कराए बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में न मिले सीट तो बसों में कराए बुकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर घर जाने वालों की भीड़ ट्रेनों में बढ़ने लगी है। ऐसे में होली से 9 दिन पहले ही ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी मचने लगी है। स्लीपर और एसी कोच तो पहले ही रिजर्व थे, अब जनरल कोच में भी लोगों को जगह नहीं मिल रही।
विज्ञापन
हालांकि इस बार लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम यात्रियों को बड़ी राहत देगा। रोडवेज ने अतिरिक्त बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी कर ली है। साधारण बसों के साथ-साथ जनरथ, वोल्वो और स्टेनिया बसें भी अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन
ऐसे में ट्रेनों में अगर सीट न मिली हो तो सफर के लिए लोगों के पास रोडवेज की जनरथ, वोल्वो और लग्जरी स्टेनिया बसों का विकल्प मौजूद है। परिवहन निगम 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है। परिवहन निगम ने ज्यादा भीड़ वाले रूटों को भी चिह्नित कर लिया है। इनमें एटा, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, अलीगढ़, धामपुर, चंदौसी, बनारस, कानपुर, देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, ऋषिकेश और गाजियाबाद के आसपास के गांवों तक होली स्पेशल सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में अब नहीं मिलेगा कंफर्म टिकट
गाजियाबाद से कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, देहरादून, मुंबई, चेन्नई, पटना, गया, कोलकाता की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बन गई हैं। सबसे लंबी वेटिंग लिस्ट श्रमजीवी, गोमती, देहरादून एक्सप्रेस, प्रयागराज, रीवा एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट, लखनऊ मेल, सत्याग्रह, वैशाली एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, लोकनायक एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस में है।
तत्काल कोटे के लिए जद्दोजहद
जिन यात्रियों को होली पर घर जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल पाया, उनकी नजरें अब तत्काल कोटे पर है। सोमवार से तत्काल कोटे में कंफर्म टिकट पाने के लिए भी मारामारी शुरू हो गई है। सोमवार को रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं, लेकिन कतार में आगे खड़े दो-तीन यात्रियों को ही कंफर्म टिकट मिल पाए। इसके बाद तत्काल कोटा भी खत्म हो गया। अधिकांश लोगों को यहां से भी मायूस लौटना पड़ा।
लांग रूट के लिए बसों का बेड़ा तैयार
लांग रूट पर रोडवेज की 40 जनरथ बसें, 17 वोल्वो बसें और 20 स्टेनिया बसें तैयार हैं। मंगलवार से इन बसों को उतारकर अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर अन्य बसों को भी उतारा जाएगा। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक इन बसों में आनलाइन टिकट बुकिंग कराई जा सकती है। अभी अधिकांश सीटें खाली हैं।
यात्रियों को बेहतर सफर कराने के लिए तैयारी कर ली गई हैं। कम यात्री वाले रूटों से बसें हटाकर ज्यादा यात्री वाले रूटों पर लगाने के साथ ही बसों में फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। जो बस पहले एक चक्कर लगाती थी, अब तीन-तीन फेरे लगाएगी। लोकल रूटों पर बसों की सेवा 24 घंटे रहेगी। इसके लिए चालकों और परिचालकों को होली पर छुट्टी न लेने के लिए कहा गया है। - पीके बोस, रीजनल मैनेजर, परिवहन निगम