{"_id":"56e6e56a4f1c1bb80a8b4568","slug":"neera-yadav-had-surrendered-the-court-sent-the-dasna-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरा यादव ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा डासना जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरा यादव ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा डासना जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
नीरा यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा केचर्चित प्लाट आवंटन अनियमितता प्रकरण में 20 नवंबर 2012 को गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट से तीन साल की सजा पाई यूपी की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव को आखिर जेल जाना ही पड़ा।
विज्ञापन
सीबीआई के इस फैसले के खिलाफ नीरा यादव ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसे पिछले दिनों हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। सीबीआई विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी ने नीरा यादव को सजा काटने के लिए डासना जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
नीरा यादव के सरेंडर के बाद माना जा रहा है कि अब उनके साथ ही इसी मामले में सजा पाए आईएएस अफसर राजीव कुमार भी जल्द ही कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। यूपी की पूर्व चीफ सेक्रेटरी नीरा यादव अपने रिटायर्ड आईपीएस पति महेंद्र यादव के साथ सोमवार शाम करीब चार बजे सीबीआई विशेष कोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
और अपने अधिवक्ता के माध्यम से समर्पण की अर्जी दी। नीरा ने कोर्ट से गुहार भी लगाई कि वह हाई ब्लड प्रेशर, टेंशन और डायबिटीज की पेशेंट हैं और उनका इलाज नोएडा के कैलाश अस्पताल से चल रहा है।
ऐसे में उन्हें जेल में दवाइयां ले जाने की अनुमति दी जाए। विशेष न्यायाधीश ने अर्जी को मंजूर करते हुए जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। शाम करीब पौने पांच बजे नीरा यादव को कोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच डासना जेल भेज दिया गया। इस दौरान उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही थीं।