{"_id":"56d9a5834f1c1b31068b488e","slug":"mobile-metro-smart-card-recharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल से करें मेट्रो स्मार्ट कार्ड को रीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल से करें मेट्रो स्मार्ट कार्ड को रीचार्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, वैश्ााली
Updated Fri, 04 Mar 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
मेट्राे
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो से यात्रा करने वाले टीएचए के 50 हजार से अधिक लोगों के लिए अच्छी खबर है। मेट्रो स्मार्ट कार्ड रीचार्ज करने के लिए अब लोगों को वैशाली-कौशांबी स्टेशन की लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
मोबाइल पर पेटीएम एप इंस्टॉल कर उसके वॉलेट से स्मार्ट कार्ड रीचार्ज किया जा सकेगा। डीएमआरसी ने पेटीएम के साथ करार कर यात्रियों को यह सुविधा दी है। दरअसल, रोजाना वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन से करीब 50 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
जिसके चलते मेट्रो स्मार्ट कार्ड रीचार्ज काउंटरों पर लंबी कतार लगती हैं। डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि पेटीएम एप के वॉलेट से लोगों को स्मार्ट कार्ड रीचार्ज करने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा यात्री डीएमआरसी की वेबसाइट के जरिए भी स्मार्ट कार्ड रीचार्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन