{"_id":"56db13a84f1c1bb82d8b49d5","slug":"jat-agitation-but-the-trains-still-derail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन थमा, लेकिन ट्रेनें अभी भी ‘बे पटरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन थमा, लेकिन ट्रेनें अभी भी ‘बे पटरी’
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 05 Mar 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आंदोलन तो थम गया, लेकिन ट्रेनों का संचालन अभी भी गड़बड़ाया हुआ है। गाजियाबाद से दिल्ली और पानीपत के बीच चलने वाली कई लोकल ट्रेनें अभी भी बेपटरी हैं।
विज्ञापन
शनिवार को भी कई ईएमयू का संचालन रद्द रहा। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को गाजियाबाद-पानीपत 64471, गाजियाबाद-दिल्ली 64407, दिल्ली गाजियाबाद, पानीपत-गाजियाबाद 64472 और पानीपत-गाजियाबाद 64534 रद्द रहीं।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रूट क्लीयर होने के बावजूद ट्रेनों का संचालन अभी पूरी तरह नहीं सुधर पाया है। लंबी दूरी की ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। कई ईएमयू को अभी भी निरस्त किया गया है। अग्रिम आदेश के बाद इन ट्रेनों को स्थायी तौर पर बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, ईएमयू ट्रेनों के निरस्त रहने की वजह से दिल्ली, पानीपत आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दैनिक यात्रियों को ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।